इस्पात की कीमतें पांच साल के निचले स्तर पर, सरकार ने बुलाई ‘ओपन हाउस’ मीटिंग

Steel Price News : घरेलू बाजार में स्टील की कीमतें पांच साल में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। बिगमिंट के आंकड़ों के मुताबिक, हॉट-रोल्ड कॉइल (HRC) की कीमतें वर्तमान में ₹47,150 प्रति टन और री-बार (TMT) ₹46,500-₹47,000 प्रति टन के दायरे में कारोबार कर रही हैं।

इससे पहले इतनी कम कीमतें 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान देखने को मिली थीं। बढ़ते आयात, कमजोर निर्यात मांग और वैश्विक बाजार में आपूर्ति अधिक होने को इस गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है। भारत लगातार छठे महीने स्टील का शुद्ध आयातक बना हुआ है।

इस्पात की कीमतें पांच साल के निचले स्तर पर, सरकार ने बुलाई ‘ओपन हाउस’ मीटिंग

सरकार ने बुलाई बैठक, मार्जिन पर दबाव के आसार

इस गंभीर स्थिति पर चर्चा के लिए स्टील मंत्रालय ने 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक ‘ओपन हाउस मीटिंग’ बुलाई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी स्टील आयात में वृद्धि पर चिंता जताते हुए घरेलू उत्पादन को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नीतिगत समर्थन की सिफारिश की है।

एक चिंता की बात यह है कि तैयार स्टील की कीमतों में गिरावट के बावजूद, कच्चे माल जैसे आयरन ओर (Iron Ore) और कोकिंग कोल (Coking Coal) की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। बिगमिंट का अनुमान है कि इससे अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्टील कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बने रहने की आशंका है।

हालांकि, अगर कीमतों में गिरावट जारी रही, तो कंपनियों को उत्पादन कटौती का रास्ता भी अख्तियार करना पड़ सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.