यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा घोटाले में STF ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के फर्जी प्रश्नपत्र घोटाले का खुलासा करते हुए, एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां 20 अप्रैल 2025 को लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में की गईं, जब पुलिस ने जानकारी के आधार पर गैंग के तीन सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- बैजनाथ पाल (48 वर्ष) – निवासी ग्राम कोरो राघवपुर, अयोध्या
- विनय कुमार पाल (38 वर्ष) – निवासी ग्राम कोरो राघवपुर, अयोध्या
- महबूब अली (43 वर्ष) – निवासी अरूवावा, अयोध्या
बरामदगी
- 12,00,000 (बारह लाख रुपये) परीक्षा घोटाले से संबंधित
- 5,740 (जामा तलाशी से)
- 2 एडमिट कार्ड
- 1 कार (वैगनआर)
- 3 आधार कार्ड
- 3 मोबाइल फोन
घोटाले का विवरण
यह मामला उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा 16-17 अप्रैल 2025 को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा से संबंधित है। एसटीएफ को सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग परीक्षा में फर्जी प्रश्नपत्र बांटने के लिए आपस में विवाद कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में, बैजनाथ पाल ने बताया कि वह गोंडा स्थित लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। उसने महबूब अली के माध्यम से फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कराए थे, जिनसे परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से भारी रकम ली जाती थी। बैजनाथ ने यह भी स्वीकार किया कि उसने दो अभ्यर्थियों, कपिल और सुनील से 12 लाख रुपये वसूले थे। इसके अलावा, इनकी रकम के अलावा, फर्जी प्रश्नपत्र के बदले 35 लाख रुपये प्रति व्यक्ति की वसूली की बात तय हुई थी।
अभियुक्तों के पास से बरामद ₹12 लाख रुपये में से ₹10 लाख बैजनाथ और उसके भाई विनय पाल का हिस्सा है, जबकि बाकी ₹2 लाख रुपये महबूब अली और विनय के हिस्से में हैं।
पुलिस कार्रवाई
एसटीएफ की टीम, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह और निरीक्षक हेमन्त भूषण सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Also Read: Bijnor News: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को मारी गोली, फिर तमंचा लेकर पहुंच गया थाने

