बिहार के लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी, RJD पर लगा गुंडागर्दी का आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच लखीसराय में बड़ा बवाल हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफ़िले पर पत्थरबाज़ी की घटना सामने आई है, जिसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर आरोप लगाया है।
यह हंगामा लखीसराय के खोरियारी गांव में उस समय हुआ जब मतदान के दिन डिप्टी सीएम विजय सिन्हा वहाँ पहुँचे थे। आरोप है कि RJD समर्थकों ने सिन्हा की कार को चारों ओर से घेर लिया। उनके काफ़िले पर चप्पलें फेंकी गईं, पथराव किया गया और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
#WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surround Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha's car, hurl slippers, pelt stones and chant "Murdabad", forbidding him from entering Khoriari village. Police personnel present here. pic.twitter.com/ATcT6m3Lt7
— ANI (@ANI) November 6, 2025
विजय सिन्हा ने इस घटना के लिए RJD को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा, RJD के गुंडों ने हमला किया है। अभी सत्ता में आए नहीं कि गुंडागर्दी शुरू हो गई।
Also Read: गोंडा: हिरासत में मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 दरोगा समेत 3 आरपीएफ कर्मी निलंबित

