90 डिग्री के टेढ़े मोड़ वाले ओवरब्रिज पर मोहन यादव की सख्त कार्रवाई, 7 इंजीनियर सस्पेंड, 2 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी भोपाल में बनकर तैयार एक नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस आरओबी की डिजाइन में 90 डिग्री का खतरनाक मोड़ होने के बावजूद इसे पास कर दिया गया था। मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के 7 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

भोपाल में बना नया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) यातायात के लिए खतरनाक पाया गया है। डिजाइन में 90 डिग्री का अप्राकृतिक मोड़ शामिल था। इतना ही नहीं विशेषज्ञों की चेतावनियों को नजरअंदाज कर निर्माण पूरा कर लिया गया। स्थानीय लोगों और यातायात विशेषज्ञों ने सुरक्षा को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिस पर अब जाकर एक्शन होना शुरू हुआ है।

सीएम यादव की सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद 7 इंजीनियरों को किया सस्पेंड, जिनमें 2 मुख्य अभियंता (Chief Engineers) भी शामिल है। इसके साथ ही 2 निर्माण कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया गया है, जिन्हें भविष्य में सरकारी काम नहीं मिलेगा। वहीं एक रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

Also Read: सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

Get real time updates directly on you device, subscribe now.