इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में महसूस किए गए 6.7 तीव्रता के जोरदार झटके

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में गुरुवार को एक ज़ोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार 6.7 मापी गई है। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज़मीन के अंदर 70 किलोमीटर (43.5 मील) की गहराई में था।

राहत की बात यह है कि पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र अबेपुरा शहर से लगभग 200 किलोमीटर दूर था। अबेपुरा की आबादी 62,000 से अधिक है।

वहीं, इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र सारमी-पापुआ से 61 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

रिंग ऑफ फायर पर स्थित देश

इंडोनेशिया एक विशाल द्वीप समूह वाला देश है, जो प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। यह वह क्षेत्र है जहाँ टेक्टोनिक प्लेटंस आपस में टकराती हैं, जिसके कारण यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यह क्षेत्र जापान से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया होते हुए प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है।

Also Read: मायावती ने किया ‘मिलीभगत’ आरोपों पर पलटवार, बोलीं- सपा-कांग्रेस में नहीं बची राजनीतिक ईमानदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.