असम में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई तीव्रता
Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार को असम के गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शाम 4:41 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र असम के ही उदलगुड़ी जिले में धरती से पाँच किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटके केवल असम तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि पड़ोसी देश भूटान और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भी महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
अधिकारियों का कहना है कि भारत का पूर्वोत्तर इलाका एक उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है, यही वजह है कि यहाँ अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में भूकंप आया है। करीब दो हफ्ते पहले, 2 सितंबर, 2025 को भी असम के सोनितपुर में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
Also Read: जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, हरिद्वार से लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

