Amroha News: स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर में छात्रा व टीचर की मौत, 13 बच्चे घायल
Amroha News: अमरोहा में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के पास एक स्कूल वैन और मैक्स पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक पांच साल की मासूम छात्रा और उसकी टीचर की जान चली गई। इस भीषण हादसे में 13 बच्चे भी घायल हो गए।
दुर्घटनास्थल पर चारों ओर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चों के माता-पिता भी खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां का मंजर बेहद हृदयविदारक था।
हादसे में इनकी हुई मौत
यह हादसा उस वक्त हुआ जब आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल सहसौली के छात्र-छात्राओं से भरी मारुति वैन विपरीत दिशा से आ रही एक मैक्स पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में कक्षा एक की छात्रा अनाया (5 वर्ष), पुत्री सत्य प्रकाश एडवोकेट, निवासी हसनपुर, और शिक्षक निशा, निवासी हसनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
घायल हुए ये बच्चे और अन्य लोग
इस दर्दनाक दुर्घटना में 13 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनमें अभिकांत (8 वर्ष), आराध्यका (6 वर्ष), दोनों पुत्र अरविंद सिंह निवासी बहापुर थाना सैदनगली, अरहम और अरहान (दोनों पुत्र निवासी नयागांव सुल्तानपुर कोतवाली हसनपुर), आरोही (7 वर्ष), काव्यांश (8 वर्ष), दोनों पुत्र सुभाष निवासी बहापुर थाना सैदनगली और अन्य शामिल हैं।
घायल बच्चों को हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा, वैन चालक वितेश कुमार और अन्य शिक्षक अलीना, आतिफा (निवासी हसनपुर) व रूबी (निवासी सहसौली) भी इस हादसे में घायल हुए हैं।
Also Read: IPL 2026: KKR से बाहर हो सकते हैं वेंकटेश अय्यर, इस खिलाड़ी की जगह SRH में मिलेगी एंट्री

