Bareilly News: सीडीएस की छात्रा से रिश्ते के मामा ने रिवॉल्वर दिखाकर कार में किया रेप, गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा) परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ उसी के रिश्ते के मामा ने रिवॉल्वर के बल पर कार में दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी बना लिए और फिर उनके आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए बार-बार यौन शोषण करता रहा। शादीशुदा होने के बावजूद वह छात्रा से शादी की जिद पर अड़ा था और परिजनों को जान से मारने की धमकियाँ दे रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी हथियार से डराया

इज्जतनगर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राकेश बाबू (रिटायर्ड फौजी) उसका रिश्ते का मामा है। सितंबर 2025 में एनसीसी की जानकारी लेने उसके घर गई तो उसने छेड़छाड़ की। डर से उसने किसी को नहीं बताया। दिसंबर 2025 में आरोपी ने एनसीसी कैंप के बाहर उसे कार में बिठाकर रिवॉल्वर दिखाकर रेप किया और अश्लील फोटो बना ली। जनवरी 2026 में पीलीभीत बाईपास पर फिर से उसके साथ कार में रेप किया।

बाद में फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा और शादी के लिए परिवार पर दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर छात्रा ने इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी के पास रिवॉल्वर और राइफल के लाइसेंस हैं, जिन्हें निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: गोरखपुर में दबोचा गया वन्यजीवों का अंतरराज्यीय तस्कर, 100 दुर्लभ तोते बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.