लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल: शिवाजी जयंती और RSS के शताब्दी समारोह पर भिड़े छात्र, कई हिरासत में

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ विश्वविद्यालय का मालवीय सभागार शुक्रवार को जंग का मैदान बन गया। मौका था छत्रपति शिवाजी जयंती का, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100 साल की यात्रा के जश्न के साथ जोड़कर मनाया जा रहा था। लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया, जिससे कैंपस में भारी तनाव फैल गया।

‘यूनिवर्सिटी को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं’

समाजवादी छात्रसभा के प्रदर्शनकारियों का साफ आरोप था कि विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान का इस्तेमाल किसी खास विचारधारा या वैचारिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। छात्रों ने मालवीय सभागार के बाहर इकट्ठा होकर जोरदार नारेबाजी की और कार्यक्रम को रोकने की मांग की।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल: शिवाजी जयंती और RSS के शताब्दी समारोह पर भिड़े छात्र

पुलिस के साथ तीखी झड़प और धक्का-मुक्की

हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात बनने के बजाय बिगड़ गई। देखते ही देखते छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और प्रदर्शन कर रहे कई छात्र नेताओं को जबरन हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए छात्रों को पुलिस की गाड़ियों में भरकर थाने ले जाया गया।

कैंपस में सुरक्षा कड़ी, सियासत गर्म

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन छात्रों के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। कैंपस में दिन भर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा और छात्र संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है।

Also Read: सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का किया ऐलान, अब मिलेगी इतनी सैलरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.