Lucknow के SR ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास, बनीं बास्केटबॉल चैंपियन
Lucknow News: बीकेटी स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल की अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल टीम ने CBSE ईस्ट ज़ोन क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 में प्रथम स्थान हासिल कर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
यह ऐतिहासिक जीत लखीमपुर खीरी के अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मिली। एस आर ग्लोबल की टीम ने अपने शानदार आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।

यह जीत तब आई है जब कुछ समय पहले ही स्कूल की छात्रा अनुष्का चौहान का भारतीय अंडर-18 टीम में चयन हुआ था। इस नई सफलता ने स्कूल के खेल के क्षेत्र में बढ़ते कद को और मजबूत किया है।
एसआर ग्लोबल स्कूल के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने इस खास मौके पर छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, आपकी मेहनत, जोश और लगन हम सबके लिए प्रेरणा है। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है। एस आर ग्लोबल में हम पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देते हैं, और इस जीत ने हमारी खेल संस्कृति को और भी समृद्ध किया है।
Also Read: लोकसभा से वापस लिया गया इनकम टैक्स बिल, 11 अगस्त को आएगा नया विधेयक

