Azamgarh News: जमीन विवाद सुलझाने गए सब-इंस्पेक्टर चौकी पर सो गए

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक जमीन विवाद का सीमांकन कराने गई पुलिस टीम के एक सब-इंस्पेक्टर ड्यूटी के दौरान चौकी पर सोते हुए पाए गए। उनका सोते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव में ठाकुर जी की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की, जिसके बाद शनिवार को भूमि का सीमांकन करने के लिए नायब तहसीलदार सदर ने दो कानूनगो और पांच लेखपालों की एक टीम भेजी।

पुलिसकर्मी सोता रहा और विवाद जारी रहा

इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानी की सराय थाने से सब-इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह और कुछ सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था। लेकिन मौके पर सब-इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह आराम से सोते रहे, जबकि दूसरी तरफ दोनों पक्षों के बीच बहस जारी थी। लोगों ने उनका सोते हुए वीडियो और फोटो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

Also Read: Lucknow News: STF ने पकड़ा अवैध ऑक्सीटोसिन बनाने वाला गिरोह, 2 करोड़ का माल बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.