सुभाष चंद्र पाण्डेय तीसरी बार बने ‘ग्राम विकास एसोसिएशन’ के प्रांतीय अध्यक्ष, सचिवों ने अमेठी में मनाया जश्न

बाजार शुकुल, अमेठी: ग्राम विकास एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होकर सुभाष चंद्र पाण्डेय ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरुवार को उनके अमेठी के बाजार शुकुल ब्लॉक परिसर पहुंचने पर ग्राम पंचायत सचिवों ने पलक-पावड़े बिछा दिए।

फूल-मालाओं और बुके से हुआ जोरदार इस्तकबाल

संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार यादव के नेतृत्व में पंचायत सचिवों ने सुभाष चंद्र पाण्डेय का गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित इस स्वागत समारोह में उन्हें बुके, स्मृति चिन्ह और विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनकी इस जीत को संगठन की मजबूती और उनके नेतृत्व पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

हक और सम्मान की लड़ाई रहेगी जारी

स्वागत से अभिभूत प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र पाण्डेय ने ब्लॉक सभागार को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा “ग्राम पंचायत सचिवों ने जो भरोसा मुझ पर तीसरी बार जताया है, उस पर मैं हमेशा खरा उतरूँगा। सचिवों के हक, मान-सम्मान और उनके हितों की लड़ाई मैं पहले की तरह ही सड़क से लेकर सरकार तक पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहूंगा।”

समारोह में ये रहे मौजूद

इस खास मौके पर मनोज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार यादव, कामिनी गिरि, सूरज पटेल, सुरेश मिश्रा, नीरज कुमार, राकेश कुमार, पुनीत राज कौशल, अमरनाथ और अमित कुशवाहा सहित भारी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान राम सुंदर यादव मौजूद रहे।

Also Read: लखनऊ को मिलेगी नई पहचान, सीजी सिटी में बनेगा 20 एकड़ का भव्य ‘अर्बन पार्क’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.