सुभासपा की नई पहल: जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी पार्टी, हर जिले में होगी सुनवाई की व्यवस्था

Sandesh Wahak Digital Desk: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जनता के साथ सीधा और सतत संवाद स्थापित करने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत अब पार्टी पदाधिकारी नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण के लिए प्रयास करेंगे।

पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राघवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हर माह के अंतिम रविवार को अपने जनसंपर्क कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, जहां जिले भर से आने वाले आम लोग और कार्यकर्ता अपनी समस्याएं सीधे तौर पर उनके समक्ष रख सकेंगे।

Suheldev Bharatiya Samaj Party

“जनता की भागीदारी ही असली लोकतंत्र की ताकत है” – राघवेंद्र द्विवेदी

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री द्विवेदी ने कहा:

“इस पहल का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान कराना है।

जनता की भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है, और सुभासपा इसे अपने कार्यसंस्कृति का हिस्सा बना रही है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं को गहराई से समझा जा सके।

प्राप्त शिकायतों और सुझावों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेशभर में लागू होगा मॉडल

पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि यह जनसंवाद मॉडल केवल देवरिया तक सीमित नहीं रहेगा। निकट भविष्य में इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारी तय तारीख पर अपने-अपने जिलों में जनता से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे और समाधान हेतु प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

इस मॉडल के सुचारु संचालन के लिए एक निगरानी तंत्र भी बनाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

सुभासपा की यह पहल न केवल पार्टी और जनता के बीच की दूरी को कम करेगी, बल्कि राजनीतिक दलों की जनसरोकारों के प्रति जवाबदेही को भी मजबूती देगी।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संवाद की यह संस्कृति लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Also Read: 6.40 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित सुधीर केसरवानी ठाणे से गिरफ्तार, UP STF की बड़ी कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.