परहेज के बाद भी बढ़ जाती है Sugar, जानें क्या है इसकी असली वजह

Sandesh Wahak Digital Desk: डायबिटीज के कई मरीजों की यह शिकायत रहती है कि वह मीठा बिल्कुल नहीं खाते हैं, खानपान में पूरा परहेज रखते हैं और रात का खाना भी हल्का लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद सुबह शुगर लेवल (Sugar Level) चेक करने पर यह बढ़ा हुआ मिलता है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होती है। अगर इस स्थिति के पीछे की वजह समझ ली जाए तो इसे कंट्रोल करना भी आसान हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह उठते ही शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ने की एक बड़ी वजह डॉन फेनोमेना होता है।

क्या होता है डॉन फेनोमेना

जानकर बताते हैं कि डॉन फेनोमेना हार्मोन से जुड़ी एक प्रक्रिया है। सुबह करीब चार बजे से आठ बजे के बीच शरीर में कॉर्टिसोल, ग्लूकागन और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगते हैं। ये हार्मोन लिवर को ज्यादा ग्लूकोज छोड़ने का संकेत देते हैं, ताकि शरीर को सुबह उठने के लिए ऊर्जा मिल सके।

लेकिन डायबिटीज मरीजों में यह प्रक्रिया समस्या बन जाती है। ज्यादा ग्लूकोज बनने पर इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, जिससे ब्लड शुगर (Sugar) बढ़ जाती है। इसी वजह से कई बार खानपान सही होने के बावजूद सुबह फास्टिंग शुगर ज्यादा मिलती है।

कंट्रोल के बावजूद क्यों बढ़ जाती है Sugar

डॉक्टर्स के मुताबिक जिन लोगों में सुबह के समय हार्मोन ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, उनमें शुगर लेवल (Sugar Level) का सीधा संबंध सिर्फ खाने से नहीं रहता है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति रात में कम कार्बोहाइड्रेट लेता है और मीठा भी पूरी तरह छोड़ देता है, लेकिन हार्मोन एक्टिविटी ज्यादा होने की वजह से सुबह शुगर बढ़ी हुई मिलती है।

वहीं डॉन फेनोमेना की पहचान के लिए रात और सुबह दोनों समय शुगर चेक करना जरूरी होता है। अगर रात करीब तीन से चार बजे के बीच शुगर लेवल सामान्य मिलता है और सुबह सात से आठ बजे के बीच बढ़ा हुआ मिलता है तो डॉन फेनोमेना होने की संभावना ज्यादा मानी जाती है।

डॉन फेनोमेना में कैसे रखें Sugar कंट्रोल

आपको बताते चलें कि, डॉन फेनोमेना की स्थिति में शाम का खाना छोड़ना सही नहीं माना जाता है, बल्कि हल्का भोजन लेना जरूरी होता है। रात की डाइट में प्रोटीन वाला फूड शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। सुबह शुगर (Sugar) चेक करने से पहले हल्की एक्सरसाइज करने से भी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही सोने और जागने का समय नियमित रखना जरूरी होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में कम से कम सात गिलास पानी पीना भी जरूरी माना जाता है।

 

Also Read: Prayagraj News: केंद्र एक कंपनी, मोदी-शाह CEO-MD बरेली के पूर्व मजिस्ट्रेट ने कहा- निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.