Sultanpur News: दलित युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sultanpur News: सुल्तानपुर जिले के कायामुद्दीनपुर गांव में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई, जब 38 वर्षीय दलित युवक महेश कुमार उर्फ “मेंटल” का शव शराब के ठेके के पीछे महुआ के पेड़ के पास मिला। जानकारी के मुताबिक उसकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी।
शाम से लापता था महेश
परिजनों ने बताया कि महेश बुधवार शाम से ही घर से लापता था। पत्नी पूजा और अन्य परिजनों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा और तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। महेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। ग्रामीणों में हत्या को लेकर आक्रोश और भय दोनों देखा जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Also Read: Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट बना ड्रग्स तस्करी का हॉटस्पॉट! कस्टम ने पकड़ी 13 करोड़ की खेप

