Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में तीन लोगों की मौत, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से बस्ती की तरफ एक वाहन जा रहा था और उसमें मछलियां लदी थीं। यह वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गया।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह और साजापुर जिले के पाकड़ी निवासी तेजूलाल (पुत्र मेरुलाल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और विधिक कार्रवाई कर रही है।

Also Read: Delhi Election: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल 1 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे, संदीप दीक्षित ने स्वीकारी हार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.