Lucknow News: संडे ऑन साइकिल अभियान, 300 प्रतिभागियों ने 10 KM साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

Lucknow News: फिटनेस और राष्ट्रप्रेम के अद्भुत संगम के साथ आज लखनऊ में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का विशेष संस्करण आयोजित किया गया। खेल विभाग और फिट इंडिया मिशन के तत्वावधान में देशभर में चले इस अभियान को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के वीर जवानों की शौर्यगाथा और उनके सर्वोच्च बलिदान को समर्पित किया गया। यह आयोजन खास तौर पर विजय दिवस (26 जुलाई) के उपलक्ष्य में किया गया, जिसे हर वर्ष इन्हीं वीर जवानों की स्मृति में मनाया जाता है।

लखनऊ में यह साइकिल अभियान श्री रत्न संजय, भा.पु.से. महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), लखनऊ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। G-20 रोड, गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Lucknow Sunday on Cycle Campaign

अनुशासन और जोश के साथ पूरी की 10 किलोमीटर की दूरी

इस अवसर पर आयोजित साइकिल अभियान में उप-महानिरीक्षक रजनीश लाम्बा, राजेश ठाकुर, एसडी शेरखाने, डॉ. निखिल प्रसाद (उप-महानिरीक्षक चिकित्सा) और चतुर्थ वाहिनी मोहनलालगंज के वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान की कुल दूरी 10 किलोमीटर थी, जिसे सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण अनुशासन और जोश के साथ तय किया।

फिटनेस, पर्यावरण और राष्ट्रसेवा का संदेश

यह अभियान न केवल फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने का एक ज़रिया था, बल्कि इसके माध्यम से राष्ट्रसेवा में समर्पित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की वीरता और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने का भी संदेश दिया गया। लखनऊ के सीमांत मुख्यालय के अधीन सभी इकाइयों में भी यह साइकिल अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिससे देशभर में एकता, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हुआ।

Also Read: UP News: NSUI की लखनऊ में अहम बैठक: देवकी पटेल ने छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष का दिया संदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.