सनी देओल ने की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तारीफ

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सनी देओल के बीच की पुरानी दुश्मनी अब खत्म होती दिख रही है। इसकी वजह बने हैं शाहरुख के बेटे आर्यन खान। दरअसल, आर्यन की नई वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

सीरीज का पहला गाना ‘बदली सी हवा’ रिलीज हो चुका है, जिसकी क्लिप शाहरुख ने शेयर की है। वहीं, सनी देओल ने भी सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए आर्यन की जमकर तारीफ की है।

‘गदर’ स्टार सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, प्यारे आर्यन खान, आपका शो बहुत ही शानदार है। बॉबी देओल की भी खूब तारीफ हुई, आपके पिता को आप पर बहुत गर्व होगा। आप सभी को शुभकामनाएं, बेटा, चक दे फट्टे। सनी देओल की इस पोस्ट ने शाहरुख और उनके बीच सालों से चल रही कड़वाहट की अफवाहों को खत्म कर दिया है।

Sunny Deol Border 2

बॉलीवुड की दुनिया का एक नया सच

बताया जा रहा है कि यह सीरीज बॉलीवुड की चमकदार दुनिया के पीछे छिपी असलियत, ग्लैमर और गपशप को दिखाएगी। आर्यन खान ने खुद इस सीरीज को लिखा है। इस सीरीज में बॉबी देओल एक बड़े स्टार का किरदार निभा रहे हैं। उनके अलावा, लक्ष्य, सहर बांबा, मोना सिंह और राघव जुएल जैसे कलाकार भी इसमें हैं। खास बात यह है कि सीरीज में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों का कैमियो भी देखने को मिलेगा।

Also Read: Kanpur News: कानपुर पुलिस का ऑपरेशन महाकाल 2.0 तेज, सफेदपोश अपराधियों की अब खैर नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.