सुप्रीम कोर्ट ने भेजा करिश्मा कपूर को नोटिस, संजय कपूर से जुड़ा है मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर से जुड़ा संपत्ति विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है, जो अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है। इस मामले में हाल ही में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा ने कोर्ट का रुख करते हुए करिश्मा कपूर से जुड़े तलाक के दस्तावेजों की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

प्रिया सचदेवा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने करिश्मा से संजय कपूर के साथ हुए उनके तलाक से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है। 16 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने करिश्मा कपूर को दो हफ्तों के भीतर नोटिस का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस नोटिस के जरिए उनसे तलाक से जुड़े कागजात कोर्ट के समक्ष रखने को कहा गया है।

प्रिया सचदेवा की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और संजय कपूर के बीच साल 2016 में हुए तलाक से संबंधित सभी दस्तावेज और कोर्ट द्वारा पारित आदेशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं। याचिका में यह भी कहा गया है कि तलाक के समय हुए समझौतों और शर्तों की पूरी जानकारी सामने आनी चाहिए।

Karisma Kapoor

एलिमनी और कस्टडी को लेकर सवाल

दरअसल प्रिया सचदेवा यह जानना चाहती हैं कि तलाक के समय करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को एलिमनी के तौर पर कोई रकम मिली थी या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की कस्टडी से जुड़े दस्तावेजों की भी मांग की है। याचिका में यह स्पष्ट करने की बात कही गई है कि तलाक के दौरान दोनों पक्षों के बीच किन शर्तों पर सहमति बनी थी और क्या-क्या समझौते हुए थे।

आपको बताते चलें कि, संजय कपूर ने करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से तलाक के एक साल बाद यानी 2017 में प्रिया सचदेवा से शादी की थी। करिश्मा और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। जून 2025 में संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई।

Karisma Kapoor

बच्चों ने लगाए हेराफेरी के आरोप

वहीं संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बच्चों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने प्रिया सचदेवा पर वसीयत में हेराफेरी करने के आरोप लगाए। बच्चों का दावा है कि प्रिया सचदेवा ने पूरी संपत्ति अपने नाम कराने की कोशिश की है। इसी आरोप के बाद से यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

प्रिया सचदेवा की याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नोटिस के चलते यह मामला और गंभीर हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इस नोटिस का क्या जवाब देती हैं और कोर्ट में कौन से दस्तावेज पेश किए जाते हैं। आने वाले दिनों में यह कानूनी लड़ाई किस दिशा में आगे बढ़ेगी, यह कोर्ट की अगली सुनवाई के बाद ही साफ हो पाएगा।

 

Also Read: लखनऊ के बसंत कुंज में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.