सुरभि चंदना को मिला वूमेन प्रेन्योर इंडिया अवॉर्ड, बोलीं- जमीन से जुड़ा महसूस कराता है यह सम्मान

Sandesh Wahak Digital Desk: टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि चंदना ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। हाल ही में, एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने वाली सुरभि को प्रतिष्ठित ‘वूमेन प्रेन्योर इंडिया अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खुशखबरी साझा की, जहाँ उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनके लिए एक शांत सा पल है, जबकि उनका पूरा करियर कभी शांत नहीं रहा।

एक्टिंग से प्रोडक्शन तक का सफर

सुरभि चंदना ने अपने नए सफर के बारे में बात करते हुए लिखा कि एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपना म्यूजिक लेबल फील गुड ऑरिजिनल शुरू किया और अब इसी ब्रांड के साथ नई कहानियाँ बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि इन नए रास्तों ने उन्हें अंदर से बदल दिया है।

सुरभि ने इस नए सफर को आसान नहीं बताया। उन्होंने लिखा, इस सफर को तय करने पर कई बार मुझे खुद पर शक हुआ, कई बार फिर से शुरुआत करनी पड़ी और कई बार ऐसा लगा कि अब कुछ नहीं बचेगा। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने आगे लिखा कि जीवन में आई हर मुश्किल और नाकामी ने उन्हें बदला, और हर छोटी जीत ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने यह सफर क्यों शुरू किया था।

पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त करते हुए सुरभि ने लिखा, मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूँ, और उन कदमों के लिए, जो मुझे जमीन से जुड़ा महसूस कराती हैं। मैं जीवन में आने वाली कहानियों के लिए उत्साहित हूँ।

Also Read: लोकसभा में उठा पिपरहवा अवशेषों की वापसी का मुद्दा, सांसद जगदम्बिका पाल ने की ये मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.