इंस्पेक्टर से DSP बने सुरेंद्र कुमार शर्मा, बहराइच SP ने लगाया स्टार और बैच
Sandesh Wahak Digital Desk: बहराइच पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा का प्रमोशन हो गया है। अब उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बना दिया गया है। इस खास मौके पर गुरुवार को बहराइच के पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में सुरेंद्र कुमार शर्मा को स्टार और बैच लगाकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सुरेंद्र शर्मा की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की तारीफ की।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद कुशवाहा और कैसरगंज के ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विशेन समेत पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पदोन्नत हुए अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और उनके इस शानदार सफर की सराहना की।
Also Read: Shravasti News : इंस्पेक्टर से DSP बने राजकुमार, SP ने लगाया कंधे पर पदचिन्ह

