सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM, रेस में सबसे आगे

Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल में जारी Gen-Z युवा आंदोलन ने बड़ा राजनीतिक बदलाव ला दिया है। युवाओं के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। अब पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास ने शुक्रवार दोपहर तक नई सरकार के स्वागत की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कौन हैं सुशीला कार्की

सुशीला कार्की एक जानी-मानी न्यायविद और नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। उनकी छवि एक ईमानदार और निष्पक्ष व्यक्ति की है। इसी वजह से जनता के एक बड़े हिस्से ने उन्हें इस मुश्किल समय में देश का नेतृत्व सौंपने की मांग की है।

इससे पहले, नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व प्रमुख कुलमन घीसिंग का नाम भी अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए चर्चा में था, जिन्हें बिजली संकट खत्म करने के लिए जाना जाता है।

क्यों शुरू हुआ यह आंदोलन

नेपाल में यह जन आंदोलन तब शुरू हुआ, जब सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। युवाओं ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना और सड़कों पर उतर आए। काठमांडू से शुरू हुआ यह प्रदर्शन जल्द ही पोखरा, बुटवल और बीरगंज जैसे शहरों में फैल गया।

Also Read: BCCI ने केलों पर खर्च कर दिए 35 लाख रुपये, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गरमाया 12 करोड़ की गड़बड़ी का मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.