स्मृति मंधाना की शादी पर बढ़ा सस्पेंस, सोशल मीडिया से फोटो–वीडियो हटे, परिवार ने बताई असली वजह

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

वजह है—उनका अचानक लिया गया फैसला, जिसमें उन्होंने अपनी शादी से जुड़े लगभग सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। इस कदम के बाद फैंस के बीच सवालों और चर्चा का दौर शुरू हो गया।

स्मृति मंधाना की शादी उनके लॉन्गटाइम पार्टनर पलाश मुच्छल से 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में तय हुई थी। परिवार, करीबी रिश्तेदार और टीम के कई साथी खिलाड़ी इस विशेष समारोह का हिस्सा बनने वाले थे।

संगीत और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन भी पूरे हो चुके थे, जिनमें जेमिमा रोड्रिग्ज और श्रेयंका पाटिल भी शामिल हुई थीं।

Smriti Mandhana Wedding

पिता की तबीयत बिगड़ने पर टली शादी

शादी से ठीक पहले स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने बताया कि उनकी हालत अब पहले से बेहतर है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

इसी दौरान दूल्हे बनने वाले पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ी, हालांकि जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट हटाने से बढ़ी हलचल

उधर, फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह लगी कि स्मृति ने अपनी शादी के पोस्ट ही नहीं, बल्कि प्रपोज़ल वीडियो तक हटा दिया। इसके बाद जेमिमा और श्रेयंका ने भी अपने अकाउंट्स से शादी से जुड़े वीडियो हटाए। इससे कयास और तेज हो गए— क्या शादी रद्द हो गई? क्या दोनों के बीच कोई विवाद है?

परिवार ने दी स्पष्ट जानकारी – शादी रद्द नहीं, बस टली है

इन अटकलों के बीच परिवार की ओर से जारी बयान ने स्थिति साफ कर दी। बताया गया कि शादी रद्द नहीं हुई है, बल्कि अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है, क्योंकि अभी पूरा ध्यान स्मृति के पिता की सेहत पर है।

परिवार ने यह भी कहा कि स्मृति और पलाश का रिश्ता पूरी तरह सुरक्षित है। दोनों की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो बताती हैं कि बस सही समय का इंतजार किया जा रहा है।

Also Read: T20 World Cup 2026: भारत–पाकिस्तान मैच की तारीख तय, जानिए पूरा शेड्यूल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.