इटावा मामले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा हमला, अखिलेश यादव पर उठाए सवाल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथावाचकों के विवाद के बीच ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में राजनेता जिस तरीके से “बांटो और राज करो” की राजनीति कर रहे हैं, वह इस घटना के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखे शब्दों में कहा कि अखिलेश यादव हिंदू समाज को तोड़ने के लिए खड़े हो गए हैं। उनका आरोप है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जैसे समीकरणों के माध्यम से समाज को विभाजित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हिंदू धर्म को कभी कमजोर नहीं किया जा सकता।

उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा, “आप हिंदू समाज को तोड़ने के लिए खड़े हो गए हैं और अल्पसंख्यकों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश जी, इतिहास देखिए, हमारे देश ने हजारों साल की गुलामी झेली, लेकिन हम अपने धर्म से कभी नहीं मुड़े। आप जैसा नेता कभी शासक था, लेकिन हम हमेशा अपने धर्म का पालन करते रहे।

स्वामी ने आगे कहा कि यह गलत है कि कुछ लोगों को तोड़कर आप राजनीतिक समीकरण बनाना चाहते हैं, और यह अधिक समय तक नहीं चलने वाला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे सनातन धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर अडिग हैं।

Also Read: इटावा कथावाचक विवाद में अहीर रेजिमेंट के लोगों ने मचाया उत्पात, कई हिरासत में

Get real time updates directly on you device, subscribe now.