AAP की ‘हार’ पर स्वाती मालिवाल का कटाक्ष, ‘चीरहरण’ की तस्वीर साझा कर कही ये बात

Sandesh Wahak Digital Desk: राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने द्रौपदी के ‘चीरहरण’ की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अहंकार के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल की हार हुई है। पिछले साल आप से अलग हो चुकीं मालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा यहां तक ​​कि रावण का अहंकार भी नहीं बचा था।

द्रौपदी के ‘चीरहरण’ पर मालीवाल का पोस्ट उनके उन आरोपों का संदर्भ है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के एक करीबी सहयोगी ने मुख्यमंत्री आवास के भीतर उन पर हमला किया था। यह कथित घटना उस वक्त हुई थी जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे। मालीवाल का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आप पर बढ़त बनाए हुए है और वह राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल भी नयी दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं।

सोशल मीडिया पर शुरु हुई चर्चा

तो वहीं स्वाती मालिवाल के इस पोस्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है। लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। मालिवाल के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा- ये केजरीवाल का अहंकार हारा है। दिल्ली की बेटी के साथ केजरीवाल ने जो सलूक किया था, ये हार उसी का परिणाम है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा- आपकी भावनाओं का सम्मान। भारतीय इतिहास में जिसने भी नारी का अपमान किया वो खत्म हो गया। रावण और दुर्योधन का उदाहरण सबके सामने है। अब इस नाम में एक और नाम जुड़ गया है। दूसरे ने लिखा- दिल्ली चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के उठाए गए मुद्दों से ज्यादा सक्रिय स्वाति मालीवाल थीं। लोकसभा चुनावों के मारपीट के मुद्दे पर अलग-थलग पड़ी मालीवाल ने आप की ईंट से ईंट बजा दी है।

Also Read: मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, चंद्रभानु पासवान 65 हजार वोटों से विजयी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.