T20 World Cup 2026: आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत-पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड?
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं। मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि इस मैदान पर दोनों टीमों का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कैसा रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत हासिल की है और 4 में हार का सामना किया है।
पाकिस्तान के खिलाफ यहां दोनों टीमों की सिर्फ एक भिड़ंत हुई है। साल 2012 में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था।
इस मैदान पर भारत को 3 बार मेजबान श्रीलंका और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कोलंबो के इस मैदान पर अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से 5 में जीत और 2 में हार मिली है।
पाकिस्तान ने यहां श्रीलंका को 3 बार हराया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी एक-एक जीत दर्ज की है।
एक बार आमने-सामने
आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ एक ही भिड़ंत हुई है, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है।
ऐसे में आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में नजर आते हैं, हालांकि टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की अनिश्चित लेकिन खतरनाक खेल शैली को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
मुकाबले को लेकर बढ़ा रोमांच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर भारत जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा, तो वहीं पाकिस्तान इस मैदान पर अपने मजबूत रिकॉर्ड के सहारे भारत को कड़ी चुनौती देने उतरेगा।
Also Read: मद्रास हाईकोर्ट का MS धोनी को आदेश, अदालत में जमा करने होंगे 10 लाख रुपये

