T20 World Cup 2026: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो किससे होगी टक्कर? मुकाबले की तस्वीर साफ
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर-8 स्टेज में ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
अब ग्रुप-1 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अहम मुकाबले से होगा, जो ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
टीम इंडिया के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज दोनों के 2-2 अंक हैं। जीत हासिल करने वाली टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप-1 में दूसरा स्थान पक्के कर लेगी और सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी।

हार की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा है, इसलिए यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, ग्रुप-1 की दूसरी टीम का सामना ग्रुप-2 की टॉप टीम से होगा। ग्रुप-2 में अब तक इंग्लैंड का दबदबा रहा है—तीन मैचों में तीन जीत के साथ वह शीर्ष पर काबिज है।
ऐसे में यदि भारत ग्रुप-1 से दूसरे स्थान पर क्वालिफाई करता है, तो सेमीफाइनल में उसकी टक्कर इंग्लैंड से तय मानी जा रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड का संभावित सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।
गौरतलब है कि 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया के पास उसी हार का हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका होगा।
कुल मिलाकर, 1 मार्च का भारत–वेस्टइंडीज मुकाबला न सिर्फ सेमीफाइनल की राह तय करेगा, बल्कि संभावित भारत–इंग्लैंड महामुकाबले की पटकथा भी लिख देगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.