T20 World Cup 2026 Indian Team Squad: भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी
Sandesh Wahak Digital Desk: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की।
चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है। जबकि उप-कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है।
भारत में होने वाले इस टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम का संतुलन अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संयोजन के साथ तैयार किया गया है।
चयन समिति ने बल्लेबाजी, ऑलराउंड क्षमता और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को प्राथमिकता दी है।

सूर्यकुमार यादव को मिली कमान
हाल के समय में फॉर्म को लेकर सवालों के बावजूद चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी है। टी-20 फॉर्मेट में उनके अनुभव और आक्रामक नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
माना जा रहा है कि घरेलू परिस्थितियों में होने वाला यह वर्ल्ड कप उनके लिए कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा मौका होगा।
ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों पर खास जोर
टीम में हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर्स को शामिल कर संतुलन बनाया गया है।
वहीं, जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत रखा गया है, जिसमें अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे विकल्प शामिल हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।
स्टैंडबाय खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, शाहबाज अहमद/नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा।
अब टीम इंडिया की नजरें 7 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर टिकी हैं, जहां घरेलू मैदान पर खिताब जीतने की चुनौती होगी।

