T20 World Cup 2026: इटली ने क्रिकेट वर्ल्ड में मचाया धमाल, वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई कर रचा इतिहास

Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट जगत में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। इटली, जिसने आज तक भारत के खिलाफ कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है।

अब इतिहास रचते हुए पहली बार ICC T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई कर गया है। यूरोप रीजन फाइनल्स में दमदार प्रदर्शन के दम पर इटली ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बना ली है।

हालांकि शुक्रवार को हेग में खेले गए अंतिम मुकाबले में इटली को नीदरलैंड से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेहतर नेट रनरेट की बदौलत टीम ने वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर लिया।

Italy Cricket Team

कैसे हुआ इटली का क्वालीफाई?

  • इटली ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 134 रन बनाए।

  • जवाब में नीदरलैंड ने लक्ष्य 16.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

  • इस हार के बावजूद इटली 5 अंकों के साथ जर्सी के बराबर पर रहा, लेकिन नेट रनरेट (+0.612) बेहतर होने के कारण क्वालिफाई करने में सफल रहा।

  • जर्सी का नेट रनरेट +0.306 रहा और वह बाहर हो गई।

इटली का क्वालिफाइंग सफर:

  • 5 जुलाई: इटली ने ग्वेर्नसी को 7 विकेट से हराया।

  • 6 जुलाई: जर्सी के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया।

  • 9 जुलाई: स्कॉटलैंड को 12 रन से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया।

  • 12 जुलाई: नीदरलैंड से हार, लेकिन पहले से बेहतर रनरेट ने जगह पक्की की।

बड़े नाम बाहर: स्कॉटलैंड और जर्सी को झटका

स्कॉटलैंड जैसी अनुभवी टीम को इस बार वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। जर्सी के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार ने उसके अभियान पर ब्रेक लगा दिया।

वहीं, जर्सी की टीम जीत के बावजूद रनरेट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

अब भारत से भिड़ेगा इटली

2026 का T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। पहली बार इस वैश्विक मंच पर उतर रही इटली की टीम अब बड़े देशों जैसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करती नजर आएगी। इटली की इस एंट्री ने टूर्नामेंट को और भी दिलचस्प बना दिया है।

Also Read: Asia Cup 2025 भी हो जाएगा रद्द? भारत और श्रीलंका का ACC बैठक से इनकार, आयोजन को लेकर असमंजस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.