T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, ICC ने जारी की नई गाइडलाइंस
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबलों के बाद अब नॉकआउट चरण की तैयारी तेज हो गई है।
इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर अहम फैसला लिया है, जिससे टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
हाइब्रिड मॉडल के तहत सेमीफाइनल
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया है।
ICC की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, सेमीफाइनल मुकाबले भारत के ईडन गार्डन्स (कोलकाता), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) या श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में खेले जा सकते हैं।
खास बात यह है कि पहला सेमीफाइनल ‘फ्लोटिंग’ रखा गया है, यानी उसका वेन्यू क्वालिफाई करने वाली टीमों के आधार पर तय होगा।

पाकिस्तान और श्रीलंका की स्थिति पर निर्भर फैसला
ICC के अनुसार, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल खेलेगा।
वहीं, अगर पाकिस्तान बाहर हो जाता है और श्रीलंका क्वालिफाई करता है, तो श्रीलंका को अपने घरेलू मैदान कोलंबो में सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा।
पहले के शेड्यूल में श्रीलंका को भारत में सेमीफाइनल खेलना था, लेकिन अब इस फैसले से समीकरण बदल गए हैं।
टीम इंडिया का सेमीफाइनल कहां?
अगर भारत सेमीफाइनल में जगह बनाता है, तो सामान्य परिस्थितियों में उसका मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा।
हालांकि, अगर भारत का सामना पाकिस्तान से होता है, तो यह सेमीफाइनल भी कोलंबो शिफ्ट किया जा सकता है।
वहीं, अगर पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते, तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता और दूसरा मुंबई में खेला जाएगा।
ICC का मकसद
ICC का यह फैसला सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सेमीफाइनल के वेन्यू को लेकर लचीलापन रखने से टूर्नामेंट के सुचारु संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है।
अब सबकी नजरें सुपर-8 के नतीजों पर टिकी हैं, क्योंकि सेमीफाइनल की तस्वीर और वेन्यू दोनों ही टीमों की क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेंगे।

