T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में फैमिली की ‘नो एंट्री’

Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ रहने की अनुमति नहीं मिलेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी मौजूदा नीति पर कायम रहते हुए खिलाड़ियों की पत्नियों, मंगेतर या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टीम के दौरान रहने से साफ इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों को शामिल करने की अनुमति के लिए BCCI से अनुरोध किया था, लेकिन बोर्ड ने इसे खारिज कर दिया।

परिवार साथ नहीं रहेंगे

रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के एक सूत्र ने बताया कि टीम मैनेजमेंट की ओर से यह सवाल उठाया गया था कि क्या खिलाड़ी अपनी पत्नियों या मंगेतर के साथ यात्रा कर सकते हैं और उनके साथ रह सकते हैं।

T20 World Cup 2026

इस पर बोर्ड ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ी अपने परिवार के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि, यदि परिवार के सदस्य यात्रा करना चाहें तो उन्हें अलग व्यवस्था करनी होगी।

45 दिन से अधिक के दौरे पर भी सीमित अनुमति

BCCI की नीति के अनुसार, यदि कोई दौरा 45 दिनों से अधिक का होता है, तब भी खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ अधिकतम 14 दिनों तक ही रहने की अनुमति दी जाती है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस नीति में किसी तरह की ढील नहीं दी गई है।

पहले भी लागू रही है यह नीति

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले भारत में और एक मैच कोलंबो में खेलेगी। इससे पहले कई द्विपक्षीय सीरीज के दौरान भी खिलाड़ियों के परिवारों को टीम के साथ रहने की अनुमति नहीं दी गई थी। BCCI ने वही नियम इस टूर्नामेंट में भी लागू रखा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बदली गई थी नीति

साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद BCCI ने खिलाड़ियों और उनके परिवारों को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए थे।

कोरोना काल के बाद कुछ समय के लिए खिलाड़ियों को पूरे दौरे में परिवार साथ रखने की छूट दी गई थी, लेकिन बाद में बोर्ड को शिकायतें मिलीं कि इससे टीम मीटिंग्स और अनुशासन पर असर पड़ रहा है।

टीम से जुड़े लोगों ने यह भी बताया कि कुछ खिलाड़ी पारिवारिक कारणों से अनौपचारिक टीम बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे थे।

इसके बाद BCCI ने दोबारा पुरानी नीति लागू करने का फैसला लिया, जो अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जारी रहेगी।

Also Read: BCCI ने कोचिंग पद के लिए निकाली वैकेंसी, 10 पदों के लिए मांगे गए आवेदन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.