T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के नए स्टार बने शिवम दुबे… आंकड़ें तो यही बताते हैं
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के लिए भरोसेमंद मैच विनर बनकर उभरे हैं।
ग्रुप स्टेज में लगातार अहम मौकों पर योगदान देकर उन्होंने भारत की जीत की लय को मजबूत किया है।
ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ जब भारत 69 रन पर तीन विकेट गंवाकर दबाव में था, तब शिवम दुबे ने जिम्मेदारी संभाली।
उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 66 रन की विस्फोटक पारी खेली और भारत को 193 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में भी दुबे ने 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रभाव छोड़ा।

दुबे ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और नामीबिया के खिलाफ भी उपयोगी पारियां खेलीं।
नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 39 गेंदों में 81 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जो तब आई जब भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के विकेट जल्दी गंवा दिए थे।
शिवम दुबे का असर सिर्फ 2026 तक सीमित नहीं रहा है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 27 रन बनाकर अहम योगदान दिया था और विराट कोहली के साथ निर्णायक साझेदारी निभाई थी।
लगातार प्रभावी पारियों और उपयोगी गेंदबाजी के साथ शिवम दुबे ने यह साबित किया है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।
सुपर-8 और आगे के मुकाबलों में टीम इंडिया को उनसे एक बार फिर ऐसे ही निर्णायक प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.