T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी, ग्लोबल स्टार भी बिखेरेगा जलवा, देखें परफॉर्मर लिस्ट
Sandesh Wahak Digital Desk: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
8 मार्च, रविवार को होने वाले इस फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। मैच से पहले होने वाले इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय संगीत जगत के बड़े सितारे अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
International Cricket Council (ICC) ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले कलाकारों की सूची जारी कर दी है।
इसमें ग्लोबल पॉप स्टार Ricky Martin के साथ भारतीय सिंगर Sukhbir और Falguni Pathak का नाम शामिल है। तीनों कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से फाइनल मुकाबले से पहले माहौल को और भी रोमांचक बनाएंगे।

ICC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन के साथ संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी शामिल होंगे।
क्रिकेट की इस बड़ी रात में अंतरराष्ट्रीय और देसी संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
कब शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी।
इस दौरान दर्शकों को संगीत और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम देखने को मिलेगा।
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में England को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला Wankhede Stadium, मुंबई में खेला गया था।
कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है।
गौरतलब है कि ICC Men’s T20 World Cup 2024 में Rohit Sharma की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था।
अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या टीम इंडिया 2026 में भी ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी।
Also Read: क्रिकेट में भांजे का जलवा, UPSC में मामा का कमाल, 102वीं रैंक हासिल कर बने IPS अफसर

