T20 World Cup 2026: ये रिकॉर्ड कायम रहेगा… ईशान किशन की आंधी में उड़ा पाकिस्तान
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर सुपर-8 राउंड में शान से प्रवेश कर लिया है।
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया।
टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8–1 हो गया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट कर बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया।
दोहरी बर्ताव वाली पिच पर ईशान ने महज 40 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और तिलक वर्मा (25) ने उपयोगी योगदान दिया, जबकि अंतिम ओवरों में शिवम दुबे (27) और रिंकू सिंह (11) ने तेजी से रन बटोरकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने 3 विकेट लिए।
175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान आगा को आउट कर मैच की दिशा तय कर दी।
इसके बाद स्पिनरों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। अक्षर पटेल ने बाबर आजम और उस्मान खान को आउट किया, जबकि वरुण चक्रवर्ती, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने अहम विकेट चटकाए।
पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।
भारत की ओर से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।
इस शानदार जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे का सफर मुश्किल हो गया है।
Also Read: ईशान किशन की शादी तय! इस करोड़पति मॉडल संग 7 फेरे की चर्चा तेज
Get real time updates directly on you device, subscribe now.