3.5 करोड़ नए रोजगार का लक्ष्य, केंद्र सरकार ने लॉन्च की PMVBRY योजना

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत में बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) पोर्टल लॉन्च किया। इस योजना का लक्ष्य अगले दो सालों (1 अगस्त, 2025 से 31 जुलाई, 2027 तक) में 3.5 करोड़ से ज़्यादा नए रोजगार पैदा करना है।

क्या है इस योजना में खास

यह योजना उन युवाओं और नियोक्ताओं (employers) दोनों को प्रोत्साहन देगी जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं या नई भर्तियाँ कर रहे हैं।

युवाओं के लिए प्रोत्साहन: पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को औसतन एक महीने की सैलरी (15,000 रुपये तक) दो किस्तों में दी जाएगी।

नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन: नई भर्तियाँ करने वाले नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह प्रोत्साहन कर्मचारी की सैलरी के हिसाब से 1000 से 3000 रुपये तक होगा।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: इस सेक्टर में नई भर्तियाँ करने पर नियोक्ताओं को 4 साल तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

यह योजना 1 लाख करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ आई है।

स्वरोजगार पर भी है सरकार का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि सिर्फ सरकारी नौकरी से बेरोजगारी खत्म नहीं हो सकती। इसलिए सरकार दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ PMVBRY जैसी योजनाओं से प्रत्यक्ष रोजगार पैदा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन और कौशल विकास मिशन जैसी योजनाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आप भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर या UMANG ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि यह योजना न सिर्फ रोजगार पैदा करेगी, बल्कि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक नई पहचान भी दिलाएगी।

Also Read: Asia Cup 2025: टीम इंडिया का एलान किया, सूर्यकुमार को मिली कमान, गिल बनें उपकप्तान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.