Tata Group Stock: क्या टाइटन में आएगा जोरदार उछाल? ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने दिया खरीदने का सुझाव
Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाइटन लिमिटेड के शेयर इस हफ्ते सुस्त रुख में रहे। मंगलवार को बाजार में गिरावट के बीच यह स्टॉक 1.70% टूटकर ₹3590 पर बंद हुआ। लेकिन इसी बीच दिग्गज ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने निवेशकों को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।
₹4200 का टारगेट प्राइस
बर्नस्टीन ने टाइटन पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है और ₹4200 का टारगेट प्राइस तय किया है। यानी मौजूदा स्तर से करीब 18% की बढ़त की संभावना है।
गौरतलब है कि सितंबर 2024 में यह शेयर ₹3866.15 तक गया था, जो इसका 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, अप्रैल 2025 में यह ₹2947 तक फिसला था, जो 52 हफ्ते का लो है। इस साल अब तक स्टॉक में 12% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। ब्रोकरेज ने कहा कि पिछले दो दशकों में टाइटन ने प्रति शेयर आय में 23% CAGR की शानदार ग्रोथ दी है। अब वित्त वर्ष 2025 से 2028 तक कंपनी के राजस्व में 18% वृद्धि और एबिट (EBIT) में 25% ग्रोथ का अनुमान है।
कंपनी की हालिया परफॉर्मेंस
- Q1 FY2025 में 20% की ग्रोथ उपभोक्ता कारोबार में दर्ज की गई।
- इसी तिमाही में कंपनी ने भारत में 19 नए स्टोर खोले – जिनमें 3 तनिष्क, 7 मिया और 9 कैरेटलेन ब्रांड के थे।
- घड़ियों के कारोबार में सालाना आधार पर 23% की वृद्धि हुई और 9 नए स्टोर जोड़े गए।
- चश्मे का कारोबार भी रिटेल और ई-कॉमर्स चैनल पर 12% की दर से बढ़ा।
कुल मिलाकर, ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि टाइटन आने वाले सालों में अपने मजबूत ब्रांड और रिटेल नेटवर्क के दम पर निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकता है।
Also Read: लखनऊ का ऐतिहासिक ‘रिफा-ए-आम क्लब’ अतिक्रमण से मुक्त, एलडीए ने ढहाई अवैध इमारतें

