Health Tips: रिसर्च में खुलासा, सिर्फ थकान ही नहीं, कैंसर से भी बचाएगी चाय
Health Tips: दिनभर की थकान मिटाने के लिए हम सभी चाय पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रोज की चाय सिर्फ ताजगी ही नहीं देती, बल्कि आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है? हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, ग्रीन टी और ब्लैक टी कैंसर, दिल और डायबिटीज जैसी बीमारियों के खतरे को कम कर सकती हैं।
चाय के फायदे
कैंसर से बचाव: अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट बताती है कि चाय में पॉलीफेनोल्स और ईजीसीडी जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में सूजन और कोशिकाओं के टूटने को रोकते हैं। रिसर्च का दावा है कि जो लोग रोजाना 3 से 5 कप ग्रीन टी या ब्लैक टी पीते हैं, उनमें स्किन, प्रोस्टेट, फेफड़ों और यहां तक कि ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है।
दिल के लिए फायदेमंद: ग्रीन टी शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
डायबिटीज में मददगार: ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
मस्तिष्क के लिए लाभ: पार्किंसन जैसे रोगों में भी चाय का सेवन फायदेमंद माना जा रहा है।
हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह भी चेतावनी दी है कि बहुत ज्यादा गर्म चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही, खाली पेट या ज्यादा शक्कर के साथ चाय पीने से बचना चाहिए। अगर सही तरीके से और सीमित मात्रा में चाय पी जाए, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Also Read: भारत का सर्विस सेक्टर 15 साल के रिकॉर्ड स्तर पर, अगस्त में जबरदस्त उछाल देखने को मिला

