सिद्धार्थनगर में पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, शिक्षक संघ ने सरकार से की ये अपील
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की मांग है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) लागू होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टेट (TET) से मुक्त किया जाए।
धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षकों की नियुक्ति समय–समय पर शासन द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर हुई है। इसके बावजूद हाल ही में आए एक संशोधित विधेयक और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से लाखों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अनुभववान शिक्षकों को नजरअंदाज कर टेट पास करने की बाध्यता थोपना अनुचित है, जिससे शिक्षकों में असुरक्षा और असंतोष बढ़ रहा है।
टेट की अनिवार्यता थोपना हास्यास्पद
जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि आज सभी अधिकारी और कर्मचारी, बिना टेट वाले शिक्षकों के ही शिष्य हैं। ऐसे में दशकों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव को दरकिनार करना और उन पर टेट की अनिवार्यता थोपना हास्यास्पद है। कोषाध्यक्ष मस्तराम चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 13 से 26 सितंबर तक पूरे प्रदेश के शिक्षक अपने–अपने सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
धरना एवं प्रदर्शन और ज्ञापन के समय मुख्य रूप से अयोध्या प्रसाद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, शहाब मजरूह, संजय कन्नौजिया, कृष्ण करुणाकर त्रिपाठी, जुबैर अहमद उस्मानी, लाल चन्द्र वरुण, राम सेवक, अब्दुल अज़ीज़, वरुणेंद्र राय, संजय आनन्द, रामसेवक, शत्रुंजय मिश्र, सुरेन्द्र नाथ पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, कुंवर कमलेश्वर सिंह, फौजिया नाज, तस्लीम जहां, नगमा बानो शारदा श्रीवास्तव, कृष्णा आर्या, शिल्पी चौधरी अनीता मिश्रा, कृष्ण करुणाकर त्रिपाठी महेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Also Read: लखनऊ में ‘ऑनर किलिंग’: जीजा की हत्या करने वाले साले गिरफ्तार, बहन की लव मैरिज से थे नाराज

