टीम लखनऊ ने अमृतसर बाढ़ पीड़ितों को बांटी 25 टन राहत सामग्री, सेना कर रही सहयोग
Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब के अमृतसर में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘टीम लखनऊ’ ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया है। यह टीम बाढ़ पीड़ितों तक 25 से 30 टन राहत सामग्री पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

टीम लखनऊ के सदस्य विभिन्न गांवों में जाकर जरूरतमंदों को सहायता सामग्री वितरित कर रहे हैं। अब तक जिन गाँवों में राहत पहुंचाई जा चुकी है, उनमें रुड़ेवाल, अजनाला, आंवां, चोन्जा, पिंडी सैय्यदा और डेरे श्याम नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

सेना के जवानों का मिल रहा सहयोग
राहत अभियान के दौरान टीम लीडर मुर्तज़ा अली ने बताया कि राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सेना के जवान पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोग दुर्गम क्षेत्रों तक मदद पहुंचाने में निर्णायक साबित हो रहा है।

राहत अभियान में टीम लखनऊ के प्रमुख सदस्य शामिल हैं, जिनमें सचिव मुर्तज़ा अली, संयुक्त सचिव जुबैर अहमद, संस्थापक सदस्य कुदरत उल्लाह खान, मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद, जसबीर गांधी, वामिक खान, सदस्य निखिल, इरफ़ान शेख, शाहबाज़, और अमृतसर के पूर्व सेना कैप्टन रन्जोत सिंह सहित कई अन्य स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।
Also Read: लखीमपुर खीरी: मिशन शक्ति के तहत सिंगाही पुलिस ने रमुआपुर में किया जागरूकता सभा का आयोजन

