मुर्दों का नाम नहीं लेना चाहता, तेज प्रताप ने RJD के अंदरूनी कलह पर दिया बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बाद अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी ही पार्टी के एक खास नेता पर निशाना साधा है।

पटना के बाढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, हम जयचंदों का नाम नहीं लेना चाहते, मुर्दा का नाम लेंगे तो जिंदा हो जाएगा। उनका यह बयान सीधे तौर पर उनके भाई तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले संजय यादव की तरफ इशारा कर रहा था।

रोहिणी आचार्य के बाद तेज प्रताप का निशाना

तेज प्रताप ने कहा, बहुत से लोग जो आरएसएस और बीजेपी की सोच वाले हैं, वे हर पार्टी में घुसे हुए हैं। हाल ही में आपने खबर देखी होगी कि कौन किसकी कुर्सी हथियाना चाहता है। उन्होंने पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को इशारों में सामने रख दिया।

इससे पहले, तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर संजय यादव के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल, एक तस्वीर में संजय यादव, तेजस्वी की बस में आगे की सीट पर बैठे नजर आए थे, जो रोहिणी को पसंद नहीं आया। रोहिणी और तेज प्रताप, दोनों के बयानों ने संजय यादव को लेकर पार्टी के अंदर के विवाद को और गहरा कर दिया है।

Also Read: Ghaziabad News: ट्रक ने महिला हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.