राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान
Sandesh Wahak Digital Desk: करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर चुके अभिनेता राजपाल यादव को अब चौतरफा सहयोग मिल रहा है। सोनू सूद द्वारा फिल्म में काम और साइनिंग अमाउंट देने के बाद, अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव के परिवार की मदद का जिम्मा उठाया है।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर राजपाल यादव के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बड़ी आर्थिक मदद की घोषणा की। उन्होंने लिखा, मुझे राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इस कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। मानवीय संवेदना के नाते मैं अपनी पार्टी की ओर से 11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।
मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।मानवीय… pic.twitter.com/IG4iblPRRq
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 10, 2026
राजपाल यादव की मुश्किलें आज की नहीं, बल्कि 14 साल पुरानी हैं। साल 2010 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, जिसके कारण राजपाल कर्ज नहीं चुका सके। समय के साथ ब्याज जुड़ते-जुड़ते यह रकम 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया। कई बार मोहलत मिलने के बाद भी जब वे पैसे जमा नहीं कर पाए, तो उन्हें कोर्ट के आदेश पर सरेंडर करना पड़ा।
Also Read: फैन ने जताई मिलने की इच्छा तो Amitabh Bachchan ने बुलवा लिया घर

