बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव को मिली Y+ सुरक्षा, गृह मंत्रालय लालू के लाल पर हुआ मेहरबान

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। केंद्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश दिया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तेज प्रताप यादव की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालेगा।

तेज प्रताप यादव ने चुनावी माहौल में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और बिहार में बढ़ते अपराध के चलते अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई थी। हाल ही में, सुरक्षा एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को तेज प्रताप की सुरक्षा स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद मंत्रालय ने यह अहम फैसला लिया।

महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए मोकामा में हुई दुलार चंद यादव की हत्या का ज़िक्र किया था। उन्होंने कहा था, बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएँ जनता के साथ-साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए भी खतरा हैं। कोई नहीं जानता कि कब और कहाँ कोई दुश्मन सामने आ जाए। तेज प्रताप ने केंद्र से मांग की थी कि उन्हें भयमुक्त होकर चुनाव प्रचार करने का अवसर मिले।

Tej Pratap Yadav and Ravi Kishan meet at Patna

Y+ सुरक्षा में क्या मिलेगा

वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत, तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कुल 11 सशस्त्र पुलिस कमांडो की तैनाती की जाएगी। इनमें से 5 पुलिसकर्मी तेज प्रताप के आवास और उसके आसपास की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। 6 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) तीन पालियों में उनकी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

Also Read: Agra News: गैंगरेप पीड़िता से अधिवक्ता ने किया रेप, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने छत से लगाई छलांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.