तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से किया बड़ा चुनावी वादा, बोले- 20 महीने में हर घर सरकारी नौकरी
Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से आज एक बड़ा और महत्वाकांक्षी वादा किया है। उन्होंने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो हर परिवार को एक सरकारी नौकरी मिलेगी।
तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी सरकार बनते ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें भी सरकारी नौकरी मिले। तेजस्वी यादव ने कहा, हमारी सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर इस संबंध में एक अधिनियम बनाया जाएगा। इस अधिनियम के लागू होते ही, 20 महीने के अंदर बिहार में ऐसा कोई घर नहीं होगा जहाँ सरकारी नौकरी नहीं होगी।
तेजस्वी जी का वादा:-
बिहार के जिस भी परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है एक नया अधिनियम बनाकर प्रत्येक परिवार में योग्यता अनुसार एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। pic.twitter.com/WURTqvOJXC
— Alok Chikku (@AlokChikku) October 9, 2025
यह मेरा प्रण है, ठगने का काम नहीं कर रहे
तेजस्वी यादव ने इस वादे पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह कोई चुनावी जुमला नहीं है, बल्कि उनका प्रण है। उन्होंने कहा, यह मेरा प्रण है, हम किसी को ठगने का काम नहीं कर रहे हैं। सरकार बनने पर हम उन परिवारों को सरकारी नौकरी देंगे जिनके घर में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं करता है।
आरजेडी नेता के इस वादे को आगामी चुनावों से पहले बिहार के उन लाखों परिवारों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जो रोज़गार की समस्या से जूझ रहे हैं।
Also Read: Bareilly News: एक लाख का इनामी डकैत शैतान उर्फ सोल्जर ढेर, एसओजी जवान घायल

