भारत-पाक मैच पर तेजस्वी यादव का वार, बोले- बीजेपी की रगों में सिंदूर दौड़ता है

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच, आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

भारत-पाक मैच के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा

“प्रधानमंत्री कहते थे कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है। तो यह सवाल उनसे ही पूछा जाना चाहिए। जिन लोगों की रगों में सिंदूर दौड़ता है, वही इस मैच का आयोजन कर रहे हैं।”

पाकिस्तान बीजेपी का साझेदार है

तेजस्वी ने आगे कहा कि पाकिस्तान बीजेपी का साझेदार है, यह सबको पता है। अपनी सुविधा के हिसाब से कभी युद्धविराम होता है, कभी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होता है और कभी खून-पानी का रिश्ता खत्म हो जाता है। इस पर जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए।

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने NDA सरकार को लेकर कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है।

“हमारे पास विजन है, हम बता रहे हैं। लेकिन इनके पास कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर आते हैं, लेकिन कोई वास्तविक विकास कार्य नहीं हो रहा। न ही वह गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने की बात करते हैं। प्रधानमंत्री सिर्फ घुसपैठियों की बातें करते हैं।”

Also Read: 16 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.