वक्फ बिल के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ये देश किसी के बाप का नहीं
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आयोजित ‘वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ’ सम्मेलन में जोरदार भाषण दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है और बिहार में वक्फ बिल संशोधन लागू नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा, आजादी की लड़ाई में सभी धर्मों के लोगों ने अपना बलिदान दिया है। हिंदुस्तान की जमीन का हर इंच और इतिहास का हर पन्ना गवाह है कि यह देश सबका है। भाजपा अल्पसंख्यकों, गरीबों और दलितों के अधिकार छीन रही है।
काली पट्टी बांध कर वक़्फ़ क़ानून आंदोलन में गांधी मैदान पहुंचे @yadavtejashwi बोले हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है #WaqfLawProtest pic.twitter.com/WfxY39WkNb
— Danish Anzar (@DanishAnzar_) June 29, 2025
वोटर लिस्ट को लेकर आरोप
तेजस्वी ने नए चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा, 8 लाख वोटरों की सूची फिर से बनाई जा रही है, जो वोटिंग के अधिकार को छीनने की साजिश है। हम लोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। बिहार में वक्फ बिल संशोधन लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज के साथ खड़े होने का वादा भी किया। इमारत-ए-शरिया द्वारा आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Also Read: Lucknow News: हत्या के प्रयास समेत 35 से ज्यादा मामलों में वांछित गैंगस्टर शक्ति सिंह गिरफ्तार

