तेजस्वी यादव का केंद्र पर ‘गाना’ अटैक, बिहार चुनाव से पहले सियासी पारा हाई
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भले ही अभी दो से तीन महीने का समय बचा हो, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान तेज़ हो गया है। दोनों ओर से बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है।
हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी एकदिवसीय बिहार यात्रा के तहत मोतिहारी पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रदेश को 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए एक अनोखा तरीका अपनाया है।
मोदी जी ओ मोदी जी, तेजस्वी ने लॉन्च किया गाना
तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक गाना लॉन्च किया है, जिसमें भाजपा के कई चुनावी वादों को उठाया गया है। उन्होंने इस गाने को अपने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। तेजस्वी यादव ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मोदी जी ओ मोदी जी, आदरणीय मोदी जी, आपके झूठ और जुमलों से तंग आकर बिहारवासियों ने आपको यह गाना समर्पित किया है।
मोदी जी ओ मोदी जी…आदरणीय मोदी जी,
आपके झूठ और जुमलों से तंग आकर बिहारवासियों ने आपको यह गाना समर्पित किया है। #TejashwiYadav #Bihar #india #RJD pic.twitter.com/HFfVlbrIxl
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 19, 2025
इस गाने में कई मुद्दों पर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा गया है। इसमें बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने के वादे पूरे न होने का ज़िक्र किया गया है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी बिना चुनाव के बिहार नहीं आते हैं। इसके अलावा, गाने में बिहार में पुल टूटने की घटनाओं और राज्य में कानून व्यवस्था की कथित गिरती स्थिति को लेकर भी निशाना साधा गया है।
लालू यादव ने भी पीएम मोदी पर कसा तंज
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर लिखा था, जुमला सुनाने बिहार क्या मतदाता सूची में हेरा-फेरी के बाद आओगे? बिहारी, हेरा-फेरी तो होने देंगे नहीं?
Also Read: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के फार्महाउस में घुसे चोर, जमकर की तोड़फोड़

