Terrorist के पिता ने फहराया तिरंगा, जम्मू-कश्मीर से सामने आई तस्वीर ने खींचा ध्यान

Sandesh Wahak Digital Desk: गणतंत्र दिवस के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। देश के अलग अलग हिस्सों में यह राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में भी गणतंत्र दिवस की खास धूम देखने को मिल रही है, जहां इस बार एक एक्टिव Terrorist आबिद रमजान शेख के घर से आई एक तश्वीर को लेकर खास चर्चा हो रही है।

आतंकी आबिद के परिवार की चर्चा

दरअसल जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के चोटीपोरा का रहने वाला एक्टिव आतंकवादी आबिद रमजान शेख इस समय चर्चा में है। उसे ए प्लस प्लस आतंकवादी कैटेगरी में रखा गया है। इसी आतंकी के पिता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इस घटना को लेकर घाटी में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

दरअसल आतंकी आबिद रमजान शेख के पिता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि पिछले एक महीने से कश्मीर घाटी में सेना और आतंकवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है। हाल ही में हुए एक ग्रेनेड हमले में आठ जवान घायल भी हुए थे। ऐसे संवेदनशील माहौल में झंडा फहराने को कई नजरियों से देखा जा रहा है।

लंबे समय से एक्टिव है आतंकी आबिद

आतंकी आबिद रमजान शेख लंबे समय से कश्मीर घाटी में सक्रिय है। दक्षिण कश्मीर की कई घटनाओं में उसकी सीधी भूमिका सामने आ चुकी है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने उसे मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल किया है। सुरक्षा बल लंबे समय से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

नहीं आई कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया

आतंकी के पिता द्वारा झंडा फहराए जाने को एक अलग संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर सेना या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीनगर के लाल चौक पर भी तिरंगा फहराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपनी देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। सुरक्षा के लिहाज से भी गणतंत्र दिवस पर कड़े इंतजाम किए गए थे। कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरी घाटी के हर इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

Also Read: “वोट दिया BJP को तो भुगतना होगा”, बंगाल में TMC नेता की धमकी से बवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.