11 अगस्त को दिल्ली में खुलेगा Tesla का दूसरा भारतीय शोरूम

Tesla Cars : दुनिया की मशहूर इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी, भारत में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए अब दिल्ली में अपना दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर खोलने जा रही है। मुंबई में 15 जुलाई को पहला शोरूम लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने 11 अगस्त को दिल्ली में अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। यह नया सेंटर नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास वर्ल्डमार्क, एरोसिटी में स्थित होगा।

11 अगस्त को दिल्ली में खुलेगा Tesla का दूसरा भारतीय शोरूम

भारत में टेस्ला की पहली कार – मॉडल Y

टेस्ला ने जुलाई में भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर एंट्री की थी और अपनी लोकप्रिय SUV मॉडल Y को लॉन्च किया था। यह कार स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

  • स्टैंडर्ड वेरिएंट एक चार्ज में 500 किमी तक चल सकता है।

  • लॉन्ग रेंज वेरिएंट की रेंज 622 किमी (WLTP साइकिल के अनुसार) है।

मुंबई में लगा पहला टेस्ला सुपरचार्जर

इसके अलावा, टेस्ला ने सोमवार को मुंबई के बीकेसी में अपना पहला सुपरचार्जर स्टेशन भी शुरू किया। यहां 4 डीसी फास्ट चार्जर और 4 एसी चार्जर लगाए गए हैं।

कंपनी ने नवी मुंबई, लोअर परेल और ठाणे में भी जल्द ही और चार्जिंग पॉइंट लगाने की योजना बनाई है। फिलहाल, टेस्ला ने मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम को अपनी डिलीवरी के लिए प्राथमिकता वाले शहरों में चुना है।

अब देखना होगा कि भारतीय बाज़ार में टेस्ला की यह नई पहल कितनी कामयाब होती है और क्या इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में भारतीय ग्राहकों को यह ब्रांड पसंद आता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.