हिंदी के मुद्दे पर ठाकरे बंधु एकजुट, महाराष्ट्र में होगा बड़ा आंदोलन

Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आया है। वर्षों से अलग राह पर चल रहे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अब एक बार फिर एकजुट नजर आने वाले हैं और इस बार वजह बनी है हिंदी भाषा को स्कूलों में अनिवार्य किए जाने का फैसला। इस मुद्दे पर दोनों नेता मिलकर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं।

इस एकजुटता की जानकारी शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उद्धव और राज ठाकरे की एक साथ खड़ी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के स्कूलों में अनिवार्य हिंदी के खिलाफ एकजुट प्रदर्शन होगा। ठाकरे ही ब्रांड हैं।

बाला साहेब की तस्वीर के साथ साझा हुई ठाकरे बंधुओं की एकता

संजय राउत द्वारा साझा की गई एक अन्य तस्वीर में उद्धव और राज ठाकरे साथ खड़े हैं और उनके पीछे दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर नजर आ रही है। राउत ने तस्वीर के साथ लिखा, महाराष्ट्र की जय हो।

स्कूलों में हिंदी अनिवार्य, विपक्षी दलों का विरोध

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को अनिवार्य किए जाने का फैसला लिया है। इसी फैसले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखा विरोध जताया है। राज ठाकरे ने 6 जुलाई को मुंबई में एक मार्च की घोषणा की थी, वहीं उद्धव ठाकरे ने 7 जुलाई को आजाद मैदान में आंदोलन करने की बात कही थी। लेकिन अब खबर है कि दोनों नेता एक साथ आंदोलन करेंगे।

Also Read: UP News: फतेहपुर में युवक की नृशंस हत्या, मंत्री आशीष पटेल बोले- ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.