दिल्ली कार विस्फोट पर थलपति विजय, रवीना टंडन समेत बॉलीवुड हस्तियों ने जताया गहरा दुख

Sandesh Wahak Digital Desk: सोमवार को पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास एक कार में हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भयानक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई है, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आतंकी साज़िश समेत हर पहलू से मामले की गहन जाँच कर रही है। इस दुखद घटना पर हिंदी और साउथ सिनेमा के सितारों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

रवीना टंडन ने उठाया सवाल

अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख और चिंता व्यक्त की। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए उन्होंने सीधे-सीधे आतंकी गतिविधि की ओर इशारा किया। वे फिर से वापस आ गए हैं।

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने जान गंवाने वाले और घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, दिल्ली विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। बहुत ही भयानक खबर।

थलपति विजय और अन्य सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

साउथ सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और गहरा दुख व्यक्त किया। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट की खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसके अलावा, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए भेजीं और दोषियों को कड़ी सज़ा मिलने की कामना की। ‘छावा’ फेम अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने भी घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि वह दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले हादसे से हैरान और बहुत दुखी हैं।

Also Read: अब इतिहास बनने वाला है कीबोर्ड, 2028 तक वॉइस AI संभालेगा कामकाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.